शिक्षा
झाँसी छावनी परिषद, जीवन शाह क्षेत्र में एक विस्तार शाखा के अतिरिक्त एक जूनियर हाई स्कूल और तीन प्राथमिक स्कूलों का रखरखाव कर रहा है। तीन प्राथमिक विद्यालयों में से एक अंग्रेजी माध्यम है। छावनी परिषद एक पुनर्निर्मित स्कूल भवन में एक नया इंटरमीडिएट कॉलेज शुरू करने वाला है।
क्रमांक | विद्यालय का नाम | स्थान | कक्षा तक |
---|---|---|---|
1 | कैंट पब्लिक स्कूल | सदर बाजार | 8th |
2 | कैंट प्राइमरी स्कूल | लालकुर्ती बाजार | 5th |
3 | फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल | तोपखाना बाज़ार | 5th |
प्रवेश प्रक्रिया
छावनी या आस-पास के क्षेत्र के कोई भी बच्चे विद्यालय के साथ उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र जमा करके छावनी बोर्ड स्कूल में प्रवेश पा सकते हैं।
कार्यकलाप
शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा, खेल, संगीत और योग गतिविधियाँ भी स्कूलों में उपलब्ध हैं। समय-समय पर छात्र स्थानीय और कमांड स्तर पर वार्षिक खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते है ।
सुविधाएं
सभी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की पर्याप्त संख्या है, पीने के पानी की उचित सुविधा, खेल और संगीत के साधन आदि हैं। सभी स्कूल सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के तहत हैं। सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासें लगाई गई हैं।